गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
वैभव पर रहेंगी नजरें
राजस्थान रॉयल्स की नजरें एक बार फिर अपने युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान खींचा था। 15 वर्षीय यह बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हुए गुजरात के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती देने के लिए तैयार है।
गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत
गुजरात टाइटंस के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठे थे, ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बेहतर निर्णयों की उम्मीद होगी।
गुजरात की टीम शीर्ष क्रम पर निर्भर
बल्लेबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस काफी हद तक अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नजर आती है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को बड़ी पारियां खेलनी होंगी, क्योंकि मध्यक्रम में शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।
क्या होगी रणनीति?
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलित दिखती है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम की कप्तानी रियान पराग को सौंपे जाने के फैसले पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। मैच की स्थिति को देखते हुए टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। इस मैदान पर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर रही हैं। अगर गुजरात पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे 200 से अधिक का स्कोर बनाना होगा, जबकि लक्ष्य का पीछा करते समय उसे राजस्थान को बड़े स्कोर से रोकना जरूरी होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
हम यहां आपको गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच चार अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार