तेज रफ्तार का कहर,फिल्मी स्टाइल में हाईवे से 20 फीट नीचे खेत में गिरी कार,युवक घायल
तेज रफ्तार का कहर,फिल्मी स्टाइल में हाईवे से 20 फीट नीचे खेत में गिरी कार,युवक घायल
- मध्य प्रदेश के बैतूल में तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा सामने आया है,जहां एक कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में फोरलेन से सीधे खेत में जा गिरी,हादसे में एक युवक घायल हो गया है। बैतूल-इटारसी हाईवे पर कोसमी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बैतूल से इटारसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवक को कार से बाहर निकाला,बताया जा रहा है कि कार में एक युवक और एक युवती सवार थे,दोनों बैतूल शहर के निवासी हैं। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट