ग्राम खेड़ीरामोसी में जमीन के सीमांकन के दौरान ग्रामीणों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे,मासोद चौकी प्रभारी सहित टीम पर किया पत्थरों से हमला*
*ग्राम खेड़ीरामोसी में जमीन के सीमांकन के दौरान ग्रामीणों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे,मासोद चौकी प्रभारी सहित टीम पर किया पत्थरों से हमला*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
भाजयुमो जिलाध्यक्ष को ग्राम खेड़ीरामोशी में आदिवासियों से भूमि खाली कराना उस समय महंगा पड़ा जब आदिवासियों ने एकजुट होकर भास्कर मगरदे सहित पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में भास्कर मगरदे, मासोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक, दो पुलिसकर्मी ग्राम कोटवार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मंगलवार दोपहर में प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम खेड़ीरामोसी में भास्कर मगरदे की खरीदी गई कृषि भूमि का सीमांकन करने राजस्व
अमला पहुंचा था। राजस्व अमले के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी। इसी दौरान सीमांकन से नाराज आदिवासियों ने पथराव कर दिया। पथराव में भास्कर मगरदे, एसआई आरएस राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक सोनू परमार,आरक्षक कमलेशसिंह ,ग्राम कोटवार मनोज सहित अन्य लोग घायल हो गए।
उपनिरीक्षक श्रीराजपूत के सिर में चोट होने पर प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। पथराव में ग्राम कोटवार का पैर फैक्चर हुआ है। थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह परिहार ने बताया भास्कर मगरदे की सूचना पर पथराव करने वाले नामजद 24 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने,मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप