द बर्निंग बाइक 
बाइक मे लगी आग से पेट्रोल टेंक मे हुआ धमाका, पुरी बाइक हुई स्वाहा 

बैतूल l बैतूल शहर मे शुक्रवार की दोपहर को काला पाठा रोड़ पर एक बाइक मे अचानक आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया l
जानकारी के मुताबिक एक युवक की अपाचे बाइक बंद हो गई थी और वह उसे धक्का देकर ले जा रहा था कुछ दूर चलकर उसने सड़क किनारे बाइक ख़डी कर दि और कुछ देर बाद बाइक मे आग लग गई देखते ही देखते आग बहुत बाढ़ जिससे बाइक के पेट्रोल टेंक मे ब्लॉस्ट हो गया जिसके बाद पुरी बाइक आग का गोला बन गई l 
सड़क पर बाइक को जलता देख लोगों की भीड़ लग गई आस पास के दुकान दारों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की फिर नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पंहुंची और आग बुझाई लेकिन तबतक बाइक पुरी तरह से जल चुकी थी l