शासकीय कन्या है स्कूल मे घुस कर लड़कों ने   नाबालिग छात्राओं  से की मारपीट, शिक्षकों ने  तीन युवकों को पकडकर पुलिस के हवाले किया 

बैतूल l वार्षिक परीक्षा का पेपर देने गई  नाबालिग छात्रा से युवकों ने स्कूल परिसर मे जमकर मारपीट की जिसके बाद शिक्षकों ने आरोपी युवकों को पकडकर पुलिस के हवाले किया l

घटना बैतूल बाजार के कन्या हाई  स्कूल की है सोमवार की दोपहर को नौवी ग्यारव्ही का पेपर था शाम साढ़े चार  बजे जब पेपर छूटा तो स्कूल परिसर मे दो नाबालिग  छात्राओं का आपस मे झगड़ा हो गया था l इस दौरान एक छात्रा ने अपने परिचित एक युवक को फोन कर बुला लिया और इस युवक ने सामने वाली छात्रा को पीट दिया l कुछ ही देर मे और  युवक  आ गए और स्कूल परिसर मे घुस गए और छात्रा के साथ उसकी दो सहेलियों के  साथ जमकर मारपीट  झगड़ा होता देख स्कूल प्राचार्य ने  थाने फोन कर पुलिस को बुलाया था l जैसे ही पुलिस पंहुंची तो युवक भागने लगे जिसमे तीन युवकों को पुलिस ने मौके से पकड़ा और थाने लेकर आई l साथ ही पुलिस ने छात्राओं को भी थाने लाया और उनके परिजनों को भी बुलाया है l

पीड़ित छात्रा ने बताया की जिस लड़की से उसका झगड़ा था वो स्कूल नहीं आती थी और वो पहले से झगड़ा कर रही थी और धमकी देती थी आज आख़िरी पेपर था तो उसने उसके परिचित लड़कों को बुलाकर रखा था जैसे ही पेपर देकर वो स्कूल परिसर मे आई तभी ये लडके आये और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी जिसमे उसे चक्कर आ गया था l

मौके पर पंहुंची पुलिस ने युवकों को पकडकर थाने लाई और दोनों नाबालिग छात्राओं को भी थाने लाकर शिकायत दर्ज की है जिसमे पता चला की मारपीट करने वाले युवक पाढर के आसपास से आये थे l
इस मामले मे स्कूल प्राचार्य कैलाश राठौर ने बताया की पेपर छूटने के बाद स्कूल गेट के पास चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो शिक्षको ने देखा की कुछ युवक छात्रा के साथ मारपीट कर रहे थे तभी पुलिस को सूचना दी गई शिक्षकों ने पीड़ित छात्रा को स्कूल आफिस लेकर आए उसे बिठाया और युवकों पकड़ा था  और पुलिस के हवाले किया l

बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया की स्कूल से सूचना मिलने पर टीम स्कूल पंहुंची थी  आरोपी युवकों  और छात्राओं को थाने लाया गया पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच मे लिया गया है तीन छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है  l