सर्वर ठप्प नहीं हो रहे गेंहू चना खरीदी के रजिस्ट्रेशन किसान परेशान, 7 मार्च अंतिम तारीख
सर्वर ठप्प नहीं हो रहे गेंहू चना खरीदी के रजिस्ट्रेशन किसान परेशान, 7 मार्च अंतिम तारीख
बैतूल l समर्थन मूल्य पर रबी सीजन की फसल गेंहू चना खरीदी के लिए सरकार द्वारा किसानों के पंजीयन कराये जा रहे है लेकिन तीन चार दिनों से लगातार सर्वर ठप्प होने से सोसाइटीयों मे पंजीयन नहीं हो पा रहे है जिससे किसान हैरान परेशान है l
बैतूल बाजार सोसायटी सहित जिले के सभी पंजीयन केंद्रों पर यही हाल है, किसानों का कहना है की पंजीयन कराने की अंतिम तिथि सरकार ने 7 मार्च तय की है लेकिन पिछले तीन चार दिनों से पोर्टल बंद है और चालू भी होता है तो स्लो चलने से पंजीयन नहीं हो रहे पूरे दिन किसानों को काम छोड़कर पंजीयन केंद्रों पर बैठना पड़ रहा है l
सर्वर की समस्या के कारण अधिकांश किसानों को घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना पंजीयन कराए वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हुई और 7 मार्च को बंद होगी l
बड़ी संख्या में किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से आगे बधाई जाए l
किसानों का यह भी कहना है की शासन ने गिरदावरी चढ़ाने का काम भी देरी से चालू किया था जिससे गिरदावरी नहीं चढ़ने से किसान देरी पंजीयन कराने को मजबूर है l
इस मामले मे कृषि विभाग अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर केके टेकाम का कहना है की सर्वर स्लो चलने या बंद होने की समस्या पूरे प्रदेश मे चल रही है शाम तक सर्वर चालू होने की उम्मीद है l



राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख