बैतूल में 3 करोड़ की राशि से बनेगा आधुनिक सर्किट हाउस, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया निरीक्षण
बैतूल में 3 करोड़ की राशि से बनेगा आधुनिक सर्किट हाउस, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया निरीक्षण
-------
बैतूल /नेशनल हाईवे मार्ग पर अवस्थित होने तथा बढ़ते वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए बैतूल मुख्यालय पर 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ वर्तमान सर्किट हाउस परिसर में प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का अवलोकन किया।
विधायक श्री खंडेलवाल ने निर्देश दिए कि नवीन सर्किट हाउस में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रेंस हॉल एवं उत्कृष्ट श्रेणी के कमरों का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सर्किट हाउस भवन ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए इसे रेस्ट हाउस के रूप में संरक्षित एवं उपयोग में रखा जाए। उन्होंने यहां 80 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि से नवीन कमरे एवं डोरमेट्री निर्माण के भी निर्देश दिए। साथ ही, नए सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस के लिए संयुक्त अत्याधुनिक किचन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसडीओ पीआईयू श्री अजय सिंह तोमर ने बताया कि नवीन सर्किट हाउस/ अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 3 करोड़ की राशि का आरंभिक बजट का प्रावधन किया गया हैं।
निरीक्षण के दौरान विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग प्रीति पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत