बैतूल जिले के चोपना बाजार में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर,भाजपा नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर भी चला प्रशासन का बुल्डोजर
चोपना बाजार में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर,भाजपा नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर भी चला प्रशासन का बुल्डोजर
बैतूल - बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। हाईकोर्ट की अपील खारिज होने के बाद यह अभियान तेज किया गया है।
तहसीलदार द्वारा पहले ही इस प्रकरण में 40 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई में भाजपा नेता तपन विश्वास सहित तीन से चार अन्य लोगों के अतिक्रमण भी शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम,तहसीलदार और पुलिस बल तैनात है ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
जानकारी के अनुसार चोपना के मुख्य बाजार में भाजपा नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स बना लिया था, जिसकी आधी दुकानें बेची भी जा चुकी थीं। पूरे क्षेत्र में करीब 12 से 15 दुकानों के अवैध निर्माण की बात सामने आई है। इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज थी,जिसके बाद जांच में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए थे।
फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और चौपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल