बैतूल जेल में सनसनी,विचाराधीन महिला बंदी ने चूड़ी पीसकर खाई,हालत नाजुक
बैतूल जेल में सनसनी,विचाराधीन महिला बंदी ने चूड़ी पीसकर खाई,हालत नाजुक
बैतूल l मध्यप्रदेश के बैतूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैतूल जिला जेल के महिला सेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला बंदी ने चूड़ी पीसकर खा ली। आत्महत्या के इस प्रयास के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बंदी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है।
जेल प्रभारी के अनुसार महिला बंदी का नाम पूनम पति राजू उईके है। उसे 17 दिसंबर 2025 को हत्या के आरोप में जिला जेल में दाखिल किया गया था। आज महिला सेल से सूचना मिली कि बंदी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने हाथ में पहनी जाने वाली चूड़ी के टुकड़ों को पीसकर निगल लिया था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि जेल से दो प्रहरी एक महिला बंदी को उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल लेकर आए थे।
प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के पेट से नीले रंग का द्रव्य निकला,साथ ही खून के साथ कांच के कुछ टुकड़े भी बाहर आए हैं।
डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक है और उसे आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। सवाल ये है कि महिला सेल में चूड़ी के टुकड़े पीसकर खाने जैसी घटना कैसे हुई? सुरक्षा व्यवस्था पर भी अब बड़े सवाल खड़े हो रहे है l


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल