अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने वाले पिता ने थाने मे लगाई फांसी, गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे कराया भर्ती 

बैतूल l  जिले मे रिश्तों को कंलकित करने वाली घटना सामने आई है जहां एक हैवान पिता ने अपनी ही दस वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लॉकअप मे डाल दिया जहां आरोपी ने कम्बल से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की पुलिस फ़ौरन गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल ले गई जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है l

दरअसल घटना 26 फरवरी की  मुलताई थाना क्षेत्र की है जहां एक घर मे पिता ने अपनी दस वर्षीय बालिका को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था घटना के बाद  पीड़ित लड़की की मां ने मुलताई पुलिस  डायल 112 पर सूचना दी तब पुलिस मौके पर पंहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई l

एसपी एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपनी मा  के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी और बताया की उसके पिता उसके साथ गलत काम करते है अभी वह दस साल की है और पाँचवी कक्षा मे पढ़ती है l जब वह दूसरी कक्षा मे थी ज़ब से उसके पिता उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे है l इसकी जानकरी उसने अपनी मा को दी थी लेकिन पिता मा को बहुत पीटते थे l

गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और पाक्सो एक्ट के तहत धारा 65(2), 64(2)(f), 64(2)(m), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(L)/6, 5(M)/6, 5(N)/6 पॉक्सो अपराध दर्ज किया था l आरोपी ने शुक्रवार की दोपहर को  लॉकअप मे एक कम्बल से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिस की थी पुलिस ने ज़ब इसे देखा तो तुरंत मुलताई अस्पताल मे भर्ती करया था वहां हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत बैतूल जिला अस्पताल लाया गया और डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा है आरोपी की हालत नाजुक है इलाज जारी है 
आरोपी द्वारा थाने मे आत्महत्या करने की कोशिस से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है l