भोपाल से इन जिलों के लिए मिलेगी सीधी सुविधा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
भोपाल |होली के त्योहार पर लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारियां कर रहे हैं, ऐसे में यात्रियों को ज्यादा भीड़ का सामना न करना पड़े इसलिए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. भीड़ कम करने के लिए और यात्रा सहज और कुशल बनाने के लिए भोपाल मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.ये ट्रेनें रीवा, रानी कमलापति, भोपाल और दानापुर के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों में आरक्षण किसी भी कंप्यूटरीकृत केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है|
ये रही होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी. वापसी में 02191 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी|
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 02186 रीवा से 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी. वापसी में 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी|
भोपाल-रीवा स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी 01704 भोपाल से 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुँचेगी. वापसी में 01703 रीवा से रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी|
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 01667 रानी कमलापति से 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुँचेगी. वापसी में 01668 दानापुर से 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी|
हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से अवश्य प्राप्त कर सकते हैं. रेलवे ने कहा है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर इन स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद हैं|


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई