PWD सब इंजीनियर राकी मौर्य सड़क हादसे में घायल,जिला अस्पताल रेफर
PWD सब इंजीनियर राकी मौर्य सड़क हादसे में घायल,जिला अस्पताल रेफर
- बैतूल जिले के मुलताई में लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर राकी मौर्य सड़क हादसे में घायल हो गए। बुन्डाला बांध के पास उनकी बाइक को एक टवेरा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर में राकी मौर्य के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ सुनील सोलंकी सहित विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि मौर्य मुलताई से आमला की ओर जा रहे थे,तभी यह हादसा हुआ। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश