कन्टेनर ने गन्ना लेकर जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर,ट्रेक्टर चालक की हुई मौत 

बैतूल l बैतूल नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पर परतापुर मे बड़ा हादसा हो गया l एक तेज रफ़्तार कन्टेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे ट्रेक्टर ट्राली दो हिस्सों मे टूट गई और ट्रेक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई l 
बैतूल बाजार थाना टी आई अंजना धुर्वे ने बताया की घटना गुरुवार रात नौ बजे के करीब की है नागपुर की ऒर से कन्टेनर आ रहा था जिसने सामने चल रहे गन्ना लेकर जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को टककर मार दी जिसमे ट्रेक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है मृतक का शव क्षत विक्षिपत हो गया था मृतक का एक हाथ गन्ने मे दबा हुआ है जिसे तलाश किया जा रहा है मृतक के शव को जिला अस्पताल पंहुंचाया गया है l