बड़े भाई ने छोटे भाई और माता पिता को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतरा 

बैतूल मप्र , अनिल वर्मा

 

बैतूल जिले मे एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक सनकी युवक ने छोटे भाई और माता पिता को जान से मार डाला है घटना की सूचना लगते ही एसपी वीरेंद्र जैन मौके पर पंहुचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया l

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सावंगा सेलगांव की है जहां गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है जहां एक मकान मे आरोपी युवक ने अपने आप को घर के अंदर बंद कर लिया था और  दरवाजा बंद कर लिया था लोगों नेजब  घर के अंदर झाँककर देखा तो उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी थी l कोतवाली पुलिस और एसपी घटना स्थल पंहुचे और मकान का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था तीन शव पड़े हुए थे साथ ही आरोपी युवक शव के पास बैठा हुआ था l 
कोतवाली टी आई देवकरण दहेरिया ने बताया की  बुधवार  रात  आरोपी युवक दीपक धुर्वे ने अपने छोटे भाई दिलीप पिता राजू धुर्वे माता कमलती की लाठी और राड से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी थी l आरोपी युवक दीपक मानसिक रोगी है आरोपी को अभिरक्षा मे   लिया है और तीनो शवों का पंचनामा कर जाँच मे लिया है l
घर के अंदर का नजारा बहुत ही दर्दनाक था तीनो मृतको ने अपनी जान बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया था इतना ही नहीं आरोपी ने घर की पालतू बिल्ली को भी मार दिया था l

इस घटना को एक पांच साल के बच्चे ने देखा है बच्चा आरोपी का भांजा है वो नाना नानी के साथ ही रहता था जब बच्चे का बड़ा मामा आरोपी दीपक ने लकड़ी से पीटते देखा तो वह डर गया था आरोपी मामा ने बच्चे के साथ भी मारपीट की तजि जिसके बाद बच्चा घर मे छुप गया था जिससे उसकी जान बच गई है बच्चे ने बताया मामा ने नाना नानी और मामा को लकड़ी से मारा था l