प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या

एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह के भीतर जिले में हत्या की चौथी घटना* 

 

बैतूल l एक तरफा प्रेम मे माता पिता के साथ मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था l दिनांक 14.02.2026 को थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल  खड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-48-M-7850 विसराम साल्वे के घर के सामने खड़ी मिली।

अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की भैंसदेही पुलिस द्वारा महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।


पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो 

विसराम साल्वे घर पर नहीं मिला उसकी पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसका पति बाहर गया है तथा पुत्री सुमित्रा सातनेर चली गई है। मोटरसाइकिल चालक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी एवं बार-बार बयान बदलती रही, जिससे पुलिस को और  संदेह हुआ l

 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। हिकमत अमली से पूछताछ में सोनाय साल्वे ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री सुमित्रा से मिलने आया था। आपसी कहासुनी के बाद विसराम साल्वे, सोनाय साल्वे एवं सुमित्रा ने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की।

 

आरोपियों ने मृतक को थप्पड़ एवं मुक्कों से पीटा, उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां सुमित्रा के पिता विसराम साल्वे ने पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।


दिनांक 13.02.2026 की सुबह आरोपियों ने खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि अपराध छुपाया जा सके।


पुलिस ने  एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तहसीलदार एवं नगर परिषद टीम की उपस्थिति में उत्खनन कराया और  वीडियोग्राफी के साथ कार्यवाही करते हुए लगभग 25–30 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को पीएम हेतु सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।


हत्या की मुख्य वज़ह यह थी की 

मृतक शिवम धुर्वे आरोपिया सुमित्रा मौसिक का परिचित था, तथा उसके पीछे पड़ा हुआ था  एवं उस पर बुरी नियत रखता था।

 सुमित्रा विवाहित थी एवं उसके दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती थी,  उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, जो जनवरी माह में घर लौट आया था।

 मृतक द्वारा आरोपिया को लगातार परेशान किया  जा रहा था एवं धमकाया जा रहा है।इससे परेशान होकर सुमित्रा ने मृतक को दिनांक 13.02.2026 को अपने मायके ग्राम कौड़िया बुलाया।


दिनांक 13.02.2026 को ही माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसे जंगल में स्थित खेत में ले गए जहां सुमित्रा मौसिक के पिता विसराम साल्वे द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर पटककर एवं डंडों से मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी  विसराम साल्वे ने  खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया गया।

 

 

दिनांक 15.02.2026 को  उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मृतक – शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र)

विवेचना के दौरान निम्न आरोपियों को दिनांक 16.02.2026 को गिरफ्तार किया गया –

 *सुमित्रा मौसिक* 

 *विसराम साल्वे (पिता)* 

 *सोनाय साल्वे (माता)* 


आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।