जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर

बैतूल l बैतूल जिला अस्पताल मे प्रसव के बाद प्रसूताओं को घर छोड़ने के नाम पर जननी एम्बुलेंस के चालक अटेंडर द्वारा  पैसों की मांग कर अवैध वसूली की जा रही है l ताज़ा मामला शनिवार को  जिला अस्पताल का है  जहां बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कचर बोह निवासी कमल तुमडाम की पत्नी जय मनी की डिलेवरी होकर छुट्टी हुई थी और उसे उसके घर कचर बोह जाना था जिसके लिए प्रसूता के पति  कमल तुम डाम ने अस्पताल परिसर मे ख़डी जननी एम्बुलेंस चालक और अटेंडर से बात की तो उन्होंने आठ सौ रूपये की मांगने कर दी l जब कमल ने कहा की उसके पास अभी पैसे नहीं है घर जाकर दे देगा तो जननी चालक ने उसे मना कर दिया जब यह घटना वहां खडे मिडिया कर्मियों ने देखी तो जननी एम्बुलेंस चालक वहां एम्बुलेंस लेकर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद शाम तक जच्चा बच्चा अस्पताल मे ही बैठे रहे l
यह पहली बार नहीं है की अस्पताल परिसर मे एम्बुलेंस 108  हो या जननी वाहन जिन्होंने पैसों की मांग की ऐसा आए दिन होता है और खुलेआम मरीजों से अवैध वसूली की जाती है बावजूद इसके इन वाहन संचालकों पर कार्यवाही नहीं होती है l