तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बैतूल l बैतूल- बैतूल बाजार हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने साईकिल सवार व्यक्ति को उड़ा दिया जिसमे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है l
घटना शनिवार सुबह ग्यारह बजे की बताई जा रही है घटना स्थल बैतूल बाजार नाके के पास की है l बताया जा रहा है की कैलाश वार्ड बैतूल बाजार निवासी अर्जुन सावनेरे उम्र 57 वर्ष जोकि अपने घर से साईकिल से बैतूल की ऒर जा रहे थे इसी दौरान बैतूल की ऒर से तेज रफ्तार स्कार्पियो नंबर Mh06BE0493 रॉंग साइड आई और साईकिल सवार अर्जुन को सामने से उड़ा दिया l
इस घटना मे बुजुर्ग अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे नागपुर अस्पताल रेफर किया गया है l तेज रफ्तार स्कार्पियो बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए पंडित नरेंद्र शुक्ला के खेत मे जा घुसी फिलहाल पीड़ित पक्ष की ऒर से अभी पुलिस मे शिकायत नहीं की गई है l


TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां से ED की पूछताछ, हाउसिंग फ्रॉड केस में घिरीं
चार पीढ़ियों के गवाह समीर अंजान बोले- आज की पीढ़ी भावनाओं को 'झूठा' और 'प्रैक्टिकल' होना सही मानती है।
35वें दिन भी 'धुरंधर' की दहाड़: 1.70 करोड़ की कमाई के साथ कलेक्शन पहुंचा 1121 करोड़ के पार
भोपाल में प्रदर्शन पर कड़ा एक्शन, CM हाउस के आसपास धरना बैन
हत्या की गुत्थी सुलझी—नौकर के मोबाइल ने उगला खौफनाक सच
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, क्या अभिनेता बनेगा अगला नेता? आज होगा फैसला