सापना जलाशय से निकली डी 1 नहर के ऊपर से बह रहा पानी, नहर फूटने कर डर लोगों मे दहशत
सापना जलाशय से निकली डी 1 नहर के ऊपर से बह रहा पानी, नहर फूटने कर डर लोगों मे दहशत
बैतूल l सापना जलशय से इन दिनों किसानों के लिए नहर मे पानी छोड़ा गया है वह बहुमूल्य पानी सिंचाई विभाग की लापरवाही की वज़ह से व्यर्थ बह रहा है इतना ही नहर की क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से नहर की दिवार के ऊपर से पानी बहने लगा है जिसकी वज़ह से नहर के बाजु से बने मकानों मे रहने वाले लोगों मे दहशत फ़ैल गी है l
गुरुवार की सुबह से बैतूल बाजार के भवानी पुरा से होकर बहने वाली नहर जोकि टेढ़ा तक जाती है इस नहर मे क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया जिसकी वज़ह से नहर जगह जगह से ओवर फ्लो हो गई l भवानी पुरा स्थित महाकाल स्टेट के बाजु से नहर की दिवार से रास्ता बनाकर पानी तेजी बह रहा है और किसानों का बहुमूल्य पानी व्यर्थ नदी मे बह रहा है l
यंहा सुबह जब लोगों ने नहर के बाहर पानी देखा तो डर गए उन्होंने तुरंत नहर के ऊपर से बहने वाले पानी को लकड़ी और घाँस रखकर रोकने की कोशिस लेकिन पानी का बहाव तेज होने से सब बह गया l
सिंचाई वी विभाग नहर मे इन दिनों क्षमता से अधिक पानी छोड़कर बहा रहा है जिसकी न तो अधिकारीयों को चिंता और न ही सुपररवाइजरों यंहा तक चौकीदार तक नहीं है जोकि नहरो पर चौकीदारी करते है l
इसके पहले भी दो बार भवानीपुरा मे यही नहर फुट चुकी है और उसका पानी यंहा बने मकानों के अंदर से होकर बहा था l इन घटनाओं के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी इस तरह लापरवाही बरत रहे है l
किसानों कहना है की दूसरी बार छोडी गई नहर से सिंचाई हो चुकी है और नहर को बंद हो जाना चाहिए था लेकिन विभाग टेढ़ा गाँव तक पानी पंहुचाने के चक्कर मे नहर फुल चला रहे है और ज्यादा दिन नहर चलने से आगामी दिनों मे छूटने वाली नहर मे पानी कम मिलेगा जिसकी विभाग को कोउ चिंता नहीं है इस तरह पानी की बर्बादी का जिम्मेदार सिर्फ नहर विभाग के अधिकारी है जिन्हे न तो नहर फूटने की चिंता है और न ही नहर के बहुमूल्य पानी के बहने की चिंता l




दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार