सूने घर से लाखों के जेवर ले उड़े चोर, पुलिस अज्ञात चोरों की कर रही तलाश
सुने घर से लाखों के जेवर ले उड़े चोर, पुलिस अज्ञात चोरों की कर रही तलाश
बैतूल l सुने घर से लाखों के जेवर ले उड़े चोर, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश मे जुटी है l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव सोहागपुर की है जहां अमृतराव पांडे पिता सखा राम उम्र 60 जिनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया l
घटना 1फरवरी की है फरियादि अमृतराव पांडे ने बैतूल बाजार थाने मे शिकायत दर्ज कराई की वह 1 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे घर मे ताला लगाकर खेत चला गया था घर पर कोई नहीं था और शाम 5 बजे करीब खेत से घर लौटा तो घर के सामने लगा दरवाजा का ताला टुटा था l और दूसरे कमरे मे रखी दो आलमारी के तले टूटे हुए थे सामान पलंग पर बिखरा हुआ था l चोरों ने आलमारी के लाकर का ताला तोड़कर एक सोने की सोहागमला पेंडल सहित,दो सोने की अंगूठी,दो जोड़ी सोने के झाले कान मे पहनने वाले,एक जोड़ी चांदी की पायल, छोटे बच्चे के पहनने वाले चांदी के ज़ेवर,एक सोने की नथनी नाक मे पहनने वाली साथ ही 25-25 हजार की दो एफ डी पोस्टआफिस की गायब थी l
सूचना के के बाद 2 फरवरी को बैतूल बाजार पुलिस टीम और डॉग स्काट घटना स्थल पंहुंची थी डॉग द्वारा चिन्हित की गई एक झोपडी मे रहने वाले व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति जोकि संदेही हैँ उन्हें थाने लाकर पूछताछ भी कर रही है l
इस पूरे मामले मे पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/26 धारा 331(3)305(A)bns के तहत मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया की फरियादि अमृतराव पांडे ने अपने दोनों पुत्र शरद पांडे, कौसल पांडे के साथ आकर थाने मे 2 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित के घर से करीब 5 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है l फरियादि के घर मे और भी अलग अलग जगह पर नगदी रूपये और सोने के जेवर रखे गए थे जोकि उन्हें सुरक्षित मिल गए है पुलिस ने दो संदेहियों को थाने लाकर पूछताछ की है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है l



लापरवाही पड़ी भारी: दमोह में लिफ्ट गिरने से मालिक का बेटा और कर्मचारी लहूलुहान
सरकारी राशन वितरण समिति प्रबंधक और सेल्स मेन मिलकर गरीबों का राशन डकार रहे, अंगूठा लगवाकर नहीं दिया जा रहा राशन
भीषण लू की चपेट में मध्य प्रदेश: 20 जिलों के लिए मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी
भोजशाला का धार्मिक स्वरूप: इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ में दलीलों का दौर जारी