वित्त मंत्री सीतारमण थोड़ी देर में लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का केंद्रीय बजट आज पेश करेंगी. ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया जा रहा है. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा. यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है. वित्त वर्ष 27 का बजट ऐसे समय में आया है जब भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जटिलताएँ बढ़ गई हैं जबकि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और महंगाई हाल के उच्चतम स्तर से कम हुई है. वैश्विक माहौल बहुत अनिश्चित बना हुआ है. भू-राजनीतिक तनाव, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा असमान मौद्रिक ढील और बढ़ते व्यापार विखंडन से भविष्य की संभावनाओं पर दबाव बना हुआ है. इस चुनौती को और बढ़ा रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाया गया 50 प्रतिशत का दंडात्मक टैरिफ, जिसने वित्तीय बाजारों को अस्थिर कर दिया है.
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद पहुंचे. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा.
राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी शुभकामनाएं. वहीं उन्हें दही चीनी खिलाई.
लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली. उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी भी सौंपी.
वित्त मंत्री राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं.


अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल