मप्र के बैतूल मे दर्दनाक हादसा,दिव्यांग की तीन पहिया बैटरी साइकिल में हुआ ब्लॉस्ट, दिव्यांग की हुई मौत
दर्दनाक हादसा: दिव्यांग की तीन पहिया बैटरी साइकिल में ब्लास्ट, मौके पर मौत
बैतूल मप्र । जिले की कोयला नगरी सारनी मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमे एक दिव्यांग की तीन चका बैटरी साईकिल मे ब्लॉस्ट हो गया जिसमे दिव्यांग जिन्दा जल गया और उसकी मौत हो गई l
घटना शुक्रवार रात्रि लगभग 8 बजे नगर के जय स्तम्भ चौक के पास की है इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। दिव्यांगजनों को दी जाने वाली तीन पहिया बैटरी चालित साइकिल की बैटरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे साइकिल में आग लग गई और उस पर सवार दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू) पिता बलीराम लोखंडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील दिव्यांग होने के बावजूद लोगों को पढ़ाने का कार्य भी करता था और अपने जीवनयापन के लिए मेहनत करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैटरी में विस्फोट के बाद साइकिल में आग की लपटें उठने लगीं। पास ही मौजूद दुकानदार बिल्लू जगदेव ने मानवता दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी और सुनील को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तीन पहिया बैटरी साइकिल संभवतः नगर पालिका द्वारा दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत प्रदान की गई हो सकती है। यदि ऐसा है, तो बैटरी की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद नगर में शोक का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि बैटरी ब्लास्ट कैसे हुआ, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान