पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ या मिलेगी राहत? तुरंत चेक करें अपना शहर
नई दिल्ली: आज 30 जनवरी, शुक्रवार को आज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। देश की तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम अपडेट करती हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बनी हुई है। अगर आप वाहन की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताज़ा रेट जान लेना फायदेमंद हो सकता है।
देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम ₹101.06 और डीजल ₹92.61 प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी या गिरावट देखने को मिली है, जबकि कई जगह दाम स्थिर बने हुए हैं।
यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि पेट्रोल-डीजल के रेट कौन तय करता है। भारत में फ्यूल की कीमतें केंद्रीय स्तर पर तय की जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, टैक्स और डिमांड जैसे कई आर्थिक कारक इन दामों को प्रभावित करते हैं। इन्हीं वजहों से कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी राहत मिलती है।
अगर जयपुर, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों पर नजर डालें, तो यहां पेट्रोल ₹105 से ₹107 प्रति लीटर के आसपास है। डीजल भी कई शहरों में ₹90 के पार बना हुआ है।


DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।