शक्तिनगर, पंचवटी-सांई कॉलोनी सहित भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती
भोपाल । हबिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में गुरुवार को 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें शक्तिनगर, पंचवटी, सांई कॉलोनी, रापड़िया, जनकपुरी, ऋषिपुरम, अवंतिका फेस-3, निर्मल नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जनकपुरी, नारायण गुरु हाउसिंग सोसायटी, राज सम्राट कॉलोनी, श्रवणकांत होम्स, सागर लेक व्यू, वास्तु विहार, निर्मल नगर, राधाकुंज कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक रापड़िया एवं आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2, तुलसी परिसर, क्रस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, अविनाश नगर, टेगौर नगर, ऋषिपुरम, सुभालय, अवंतिका एवेन्यू, सांई कॉलोनी, सूरज कुंज, अवंतिका फेस-3 एवं आसपास के इलाके।


डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत