मार्ग से जा रहा ट्रक अचानक पलटा, चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत
*मार्ग से जा रहा ट्रक अचानक पलटा, चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत*
*ग्राम भरकावाडी निवासी है दंपति*
*मुलताई*। ✍️ विजय खन्ना
छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुकाख़ेडी डैम के पास मार्ग से जा रहा गोभी से भरा ट्रक अचानक पलट गया ।इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और गोभी से भरी बोरियो के नीचे दब जाने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हो गए।
ट्रक के परिचालक मनीष पिता पूरनलाल कसारे 23 वर्ष निवासी खंबारा ने बताया वह खंबारा निवासी ट्रक चालक रोहित पिता हेमराज बुआड़े 24 वर्ष के साथ मंगलवार को ट्रक में ग्राम बिरुल बाजार से पत्तागोभी भरकर जबलपुर जा रहा था।शाम 4:30 बजे के दरमियान ग्राम बुकाखेड़ी डेम के पास मोड पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रक में भरी पत्तागोभी की बोरिया ट्रक से बाहर गिर गई।इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सवार पति पत्नी ट्रक की चपेट में आकर बाइक समेत बोरियो के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम पिता रामा वानखेड़े 45 वर्ष निवासी भरकावाड़ी पत्नी मोनिका 40 वर्ष के साथ ग्राम घाटपिपरिया में रिश्तेदारी में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर वापस ग्राम भरकावाड़ी जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनो के शवों को चिखलीकला टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया। 1033 एंबुलेंस के पायलट रविन्द्र खंडारे ने बताया कि पत्ता गोभी का ट्रक पलटने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बोरियो के नीचे दबे ट्रक चालक, परिचालक और बाइक सवार दंपति को बाहर निकाला।लेकिन जब तक दंपति की मौत हो चुकी थी।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन