PM मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर पहनी गहरे लाल रंग की पगड़ी, जानिए इसमें क्या है खास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पीएम मोदी ने गहरे लाल, सरसों के पीले और हरे रंग की छटाओं से सजी राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी।
गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर आने वाले लोगों की नजरें सिर्फ परेड नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे पर भी होती है। पीएम मोदी ने अपने विशिष्ट अंदाज में एक आकर्षक पारंपरिक पोशाक पहनी। साल 2016 से वर्ष 2026 तक पीएम मोदी हर बार एक नए अंदाज में नजर आए हैं।
प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचने के पर मरून रंग की पगड़ी पहनी। इस पगड़ी पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की शानदार कढ़ाई देखने को मिली। साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण देखने को मिला।
पीएम मोदी की वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना। उन्होंने इस पर आसमानी रंग की जैकेट पहनी। सफेद चूड़ीदार पायजामे के साथ पारंपरिक काले जूतों ने पीएम मोदी के लुक को पूरा किया। राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपीएस सिंह मौजूद रहे।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन