बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रक की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत,बच्चा सुरक्षित
बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रक की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत,बच्चा सुरक्षित
बैतूल - बैतूल से बैतूल बाजार हाइवे पर शनिवार दोपहर को बडोरा चौक पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक राजेंद्र पटेल अपनी पत्नी संगीता और बच्चे के साथ बाइक से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला ट्रक के चक्के के नीचे आ गई,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बैतूल बाजार थाना के ए एस आई नरेन्द्र सिँह ठाकुर ने बताया की हादसे के वक्त महिला की गोद में मौजूद बच्चा था और पति गाड़ी चला रहा था बाइक को टक्कर लगते ही बच्चा दूर जा गिरा और महिला ट्रक की चपेट मे आ गई थी जिसमे महिला की मौत हो गई और बच्चा एवं पति सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
हिमाचल की पहाड़ियों में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिल सकती है राशि
पुराने रंग में लौटे शिवराज सिंह चौहान, मंच से फ्लाइंग किस देकर किया अभिवादन