रायपुर में IND vs NZ टी20 मैच: सुरक्षा कड़ी, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
रायपुर : आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। IND vs NZ Raipur मैच के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके।
22 जनवरी को दोनों टीमें दोपहर 2:10 बजे चार्टर्ड विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। हालांकि, पिछले वनडे मुकाबले की तुलना में इस बार फैंस का क्रेज थोड़ा कम नजर आया। इस बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने आयोजन व्यवस्था में कुछ अहम बदलाव किए हैं। नियम के अनुसार, पहली इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की नई एंट्री नहीं दी जाएगी, ताकि भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
सीटिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले दर्शकों के लिए सीट नंबरिंग की योजना थी, लेकिन समय की कमी के कारण इसे टाल दिया गया है। अब दर्शकों को “पहले आओ–पहले पाओ” के आधार पर सीटें दी जाएंगी।
सुरक्षा कारणों से कई वस्तुओं को स्टेडियम के भीतर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, पानी की बोतल, टिफिन, छाता, ब्लेड, डंडा, बैट, चाकू, कांच के कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, कैमरा, स्प्रे और किसी भी संदिग्ध वस्तु को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रतिबंधित सामान को प्रवेश द्वार पर जमा कराया जाएगा।


DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।