बैतूल जिले मे एक स्कूल वेन और तूफान वाहन की हुई टक्कर, एक बच्ची किहुई मौत, एक दर्जन बच्चे हुए घायल, कलेक्टर ने अस्पताल पंहुचकर घायलों के जाने हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल, घायल बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मृतक एवं गंभीर रूप से घायल बच्चों के परिजनों को रेडक्रॉस से आर्थिक मदद के निर्देश
बैतूल l बैतूल जिले मे बुधवार बड़ा हादसा हुआ जिसमे एक निजी स्कूल वेन और तूफान वाहन की जोरदार टक्कर हो गई और इस हादसे मे एक बच्चे की मौत हो गई वंही एक दर्जन बच्चे घायल हो गए सभी घायलों अस्पताल मे भर्ती कराया गया है बैतूल कलेक्टर ने इस दुर्घटना पर दुख जताया और अस्पताल पंहुचकर घ्यायल बच्चोँ के हाल जाने l
घटना भैंसदेही ब्लॉक के गुड़गांव रोड़ पर हुई थी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वेदिका स्कूल की मैजिक वेन राजनी,ठेम गांव और गुद गांव के बच्चोँ के लेकर जा रही थी इसी दौरान एक तूफान वाहन ने सामने से जोरदार टककर मार दी जिसमे तूफान वाहन खेत मे जाकर पलट गया l वेन मे करीब 16 बच्चे बैठे हुए थे l इस घटना मे एक बच्ची की मौत हो गई और करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए है घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन एवं एम्बुलेंस मौके पर पंहुचे थे और घायलों को भैंस देही समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया l जिसके बाद जिला अस्पताल मे लाया गया l
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जिला अस्पताल पंहुचे और उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन जिला चिकित्सा को दिए। कलेक्टर सूर्यवंशी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के स्थिति और उपचार के सम्बन्ध में सीएमएचओ से जानकारी भी ली। उन्होंने गंभीर रूप से घायल दो बच्चे और वाहन चालक को एम्स भोपाल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने रेफर करने सम्बन्धी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृतक एक बच्चे के परिजनों को रेड क्रॉस मद से तत्काल 25 हजार की राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 10 -10 हजार की राशि देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्चों को अच्छा से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, सिविल सर्जन डॉ मनोज हुरमाड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
एसडीएम अभिजीत सिंग ने बताया आज घटित सड़क दुर्घटना में कुल 16 बच्चे वाहन में शामिल थे, जिनमें 1 चालक भी था। दुर्घटना में 1 बच्ची की मृत्यु हो गई है तथा 15 बच्चे और ड्राइव घायल हुए हैं। घायलों में से 10 बच्चे एवं चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार भैंसदेही में जारी है। यह दुर्घटना बोलेरो वाहन की टक्कर से हुई हैं घटना की जाँच कराई जाएगी l




राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर