18.43 करोड़ की लागत करबला घाट पर माचना नदी पुल का भूमिपुजन आज
18.43 करोड़ लागत से करबला घाट पर माचना नदी पुल का भूमिपूजन 18 जनवरी को
---
बैतूल lशहरवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। बैतूल-खेड़ी मार्ग पर करबला घाट स्थित माचना नदी पर प्रस्तावित पुल का भूमिपूजन रविवार 18 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। एसडीओ ब्रिज ने बताया कि पुल की प्रशासकीय लागत 18.43 करोड़ रुपए तथा तकनीकी लागत 10.80 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। 100 मीटर लंबा और 18.50 मीटर चौड़ा यह पुल 4 लेन का होगा। निर्माण कार्य को 18 माह की अवधि में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहा है। बारिश के मौसम में माचना नदी उफान पर होने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे आम नागरिकों के साथ ही व्यापार और परिवहन भी प्रभावित होता है। पुल बनने के बाद बैतूल शहर की सीधी कनेक्टिविटी हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे और भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे से हो जाएगी।


वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव