उज्जैन: महाकाल की शरण में MPCA अध्यक्ष आर्यमन सिंधिया, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पुत्र आर्यमन सिंधिया (Aryaman Scindia) आज तड़के धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal temple) में भगवान महाकाल के प्रातःकालीन दर्शन किए और भस्म आरती में सम्मिलित हुए।
आर्यमन सिंधिया ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अभिषेक भी किया। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद व चित्र भेंट किया गया।
मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सिंधिया परिवार की महाकाल मंदिर के प्रति अटूट श्रद्धा रही है, और समय-समय पर परिवार के सदस्य यहाँ दर्शन के लिए आते रहते हैं।


वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव