सुने घर में घुसकर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अभी भी फरार 
  
बैतूल l बैतूल बाजार से आरुल रोड़ पर स्थित अमित चौहान के मकान से 27 अगस्त 2025 की सुबह 11 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने बाउंड्री वाल कूदकर मकान का दरवाजा मे लगा ताला तोड़ा और लाखों रूपये नगदी एवं ज़ेवर चुराकर फरार हो गए थे l
पीड़ित अमित चौहान ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी l जिसके बाद से ही बैतूल बाजार पुलिस चोरों की तलाश मे जुटी थी l

एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर-  चोरी का करीब 60 हजार रूपये का माल बरामद किया है लेकिन मुख्य आरोपी फरार है जिसके पास लाखों रूपये के जेवर और नगदी है l

बता दें की घटना वाले दिन बाइक सवार चोरों ने पहले ग्राम सोहागपुर मे मंदिर जा रही एक महिला से चेन लूटने की कोशिस की थी और वहां से फरार हुए  घटना सीसी टीवी मे कैद हुई थी l जिसके बाद इन चोरो ने अमित चौहान के सुने मकान मे हाथ साफ किया था l

बैतूल बाजार पुलिस ने 15 जनवरी 2026  को आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ की थी जब आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया l

इस घटना पर ती आई अंजना धुर्वे ने बताया की चोरों के बताए आधार पर चोरी गया माल बरामद किया गया जिसमे सोने की अंगूठी – कीमत लगभग ₹40,000/-
 01 जोड़ी चांदी की पायल – कीमत ₹10,000/-
 02 जोड़ी चांदी की बिछिया बरामद की है साथ ही मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसके पास ही लूट का माल भी है l

  गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता राजेन्द्र सिंह धुर्वे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना गंज
 शिव उर्फ लाला पिता राम बानखेड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी दूर्गा वार्ड, बैतूल
कमलेश उर्फ तरुण उर्फ अरुण उर्फ हांडी पिता सुनील उदाशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गौढाना, हाल इटारसी रोड, बैतूल शामिल है l