बैतूल l कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर सोमवार को बैतूल के मुख्य शहर क्षेत्र में अनुविभागीय  दंडाधिकारी डॉक्टर अभिजीत सिंह एवं  समस्त विभाग प्रमुखों के साथ जिसमें तहसीलदार नगर पूनम साहू ,पुलिस विभाग  थाना प्रभारी नीरज पाल ,गंज थाना प्रभारी  शिफा हुसैन स्वास्थ्य  विभाग  से अधिकारी ,राजस्व विभाग से Ri नजूल , ri नगर पोटफोडे 
 नगर पालिका cmo, इंजीनियर, mpeb से je कमलेश खोबरागड़े आदि आवश्यक विभागों के साथ शहरों के विभिन्न ऐसे क्षेत्र और गलियों का  निरीक्षण किया गया जहां पर सकरी गलियां है आपातकाल की स्थिति में आवश्यकता के अनुरूप वाहनों का मूवमेंट हो सके ,
 ऐसी समस्त आवश्यक गतिविधि है जो जरूरी है जिसमें नाले की सफाई करना ,पेयजल की पाइपलाइन को सुरक्षित करना अतिक्रमण आदि बिजली के तार जो अनावश्यक रूप से लटकी होने पर   सुधार करना ,समस्त ऐसी आवश्यक कार्यों को करने के निर्देश जारी किए गए ताकि विभागों के माध्यम से डीपीआर बन सके और शीघ्र सुधार   का कार्य किया जा सके