कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चाकूबाजी के 02 आरोपी गिरफ्तार 

बैतूल l कोतवाली थाना क्षेत्र मे रविवार रात को सदर मटन मार्केट मे मनोज वाडिवा पिता जंगी वाडिवा जयप्रकास वार्ड निवासी अपने साथी शाहरुख़ खान बबलू के चिकन लेने साथ गया था तभी चिकन शॉप वाले दो भाई इमरान और इरफ़ान ने पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा करना शुरू किया और शाहरुख़ खान पर चिकन काटने वाले चाकू से पेट मे वार कर दिया l इस दौरान फरियादी मनोज की हाथ की ऊँगली भी चाकू से कटी है l 
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुंची थी घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया और दोनों आरोपी भाइ इमरान और इरफ़ान को गिरफ्तार कर लिया है l