9.84 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़ अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
9.84 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़ अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
बैतूल l ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल ठगी नेटवर्क पर बैतूल पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए *₹9.84 करोड़ की संगठित साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस गंभीर प्रकरण में अब तक 11 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श वीरेंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में गठित साइबर सेल एवं विशेष SIT द्वारा तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से की गई।
गिरफ्तार आरोपी इस तरह है
• राजा उर्फ आयुष चौहान
• अंकित राजपूत
• नरेंद्र सिंह राजपूत
• अमित अग्रवाल (इंदौर से गिरफ्तार)
• राजेन्द्र राजपूत
• ब्रजेश महाजन
(दोनों आरोपी इंदौर से गिरफ्तार)
• अश्विन धर्मवाल
• प्रवीण जायसवाल
• पियूष राठौर
• *अजय उर्फ अज्जू उर्फ आदित्य उर्फ डैडी*
पिता – विरमलाल सोलंकी, उम्र 29 वर्ष, निवासी – बड़नगर, उज्जैन
• *मुस्तफा उर्फ मुस्तु उर्फ गरीब*
पिता – हारून मंसूरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी – नयापुरा, बड़नगर, उज्जैन
उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 12.01.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।


मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
Instagram फॉलोइंग पर विवादित बयान, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज
‘आशिकी 2’ का जादू बरकरार, श्रद्धा का पुराना बयान बना हेडलाइन
ऑनलाइन शोषण पर शिकंजा: महाराष्ट्र साइबर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई