बरेठा घाट पर ट्रेक्टर से भरा ट्राला हुआ अनियंत्रित तीन कार आई चपेट मे, बाइक सवार महिला की हुई मौत 

बैतूल l बैतूल इटारसी हाइवे पर बरेठा घाट पर बड़ा हादसा हो गया ट्रेक्टर ले जा रहा ट्राला ने सामने चल रही एक कार को टककर मार दी जिससे कार अन्य दो कारों मे जा घुसी तीन कार क्षतिग्रस्त हुई है l इस घटना मे एक बाइक भी चपेट मे आई जिसमे बाइक सवार महिला की मौत हो गई है l घटना की जानकारी मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पंहुंची थी l बताया जा रहा है की ट्राला नागपुर से भोपाल की ऒर जा रहा रहा इसी दौरान यह हादसा हो गया l घटना के बाद बहुत देर तक यातायात प्रभावित रहा l