अवैध रूप से गोवंशों को क्रूरता पूर्वक कत्लखाने ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार* 

 बैतूल l बैतूल बाजार पुलिस टीम ने बुलेरोपिकअप वाहन मे क्रूरता से भरे गौ वंश जोकि कत्लखाने ले जाए जा रहे थे आरोपियों को गिरफ्तार कर गौवंश को बचाया l पलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेंद्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल  सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 घटना 5 जनवरी  की है  थाना बैतूल बाजार पुलिस को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता से मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बुलेरो पिकअप वाहन में दो नग गोवंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर साकादेही की ओर से आठनेर रोड होते हुए महाराष्ट्र प्रांत स्थित कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल थाना बैतूल बाजार पुलिस स्टाफ द्वारा बजरंग दल के सदस्यों के साथ आठनेर रोड भोगीटेडा क्षेत्र में घेराबंदी कर लगभग 03:30 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की पिकअप वाहन को बमुश्किल रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो नग गौवंश (बैल) रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे हुए पाए गए।

वाहन चालक एवं अन्य व्यक्ति से गोवंश परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नाम-पता पूछने पर आरोपियों ने अपने नाम
1. *कमलेश यादव, पिता भैयालाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी बासंपानी* 
2. *भिक्कू यादव, पिता खुशीलाल यादव, उम्र 56 वर्ष, निवासी साकादेही* 

पुलिस ने  मौके  से 02 नग बैल (अनुमानित कीमत ₹40,000/-) एवं बुलेरो पिकअप वाहन (अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-) को जप्त कर थाना लाया गया।

 आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 06/26, धारा 4, 6, 9, 11 मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई एवं उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जे.आर.) पर माननीय न्यायालय बैतूल में प्रस्तुत किया गया

 *सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर, उप निरीक्षक विनोद मालवीय, आरक्षक 200 भूपेंद्र, 675 लीलाधर डोंगरे, 174 माखन पाल, 663 ओमप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेंद्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गोवंश तस्करी, पशु क्रूरता अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आमजन के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।