मुलताई मे माँ ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र को अतिक्रमण , गंदगी मुक्त करने ताप्ती भक्तों ने किया पूजन अर्चना, एस डीएम को दिया ज्ञापन
बैतूल l मुलताई मे माँ ताप्ती नदी को गंदगी मुक्त और प्रवाह स्थल से अतिक्रमण हटाने के लिए ताप्ती भक्तों ने किया पूजन पाठ सुंदरकांड साथ ही ताप्ती प्रवाह स्थल का शुद्धिकरण l पवित्र नदी मां ताप्ती जोकि कुंड से होकर प्रवाह कर रही है लेकिन प्रवाह स्थल से नदी मे गटर सिवेज पानी कचरा भी बह रहा है इतना ही नहीं बस स्टैंड के पास हाइवे पुलिया जोकि नदी का प्रथम घाट है उसके आसपास अतिक्रमण भी है उसे हटाने और प्रवाह स्थल को गंदगी मुक्त करने की मांग हो रही है l भक्तो का कहना है की प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने बैतूल आकर मुलताई को मूलतापी करने की घोषणा की है l भक्तों का कहना है की मुलताई से होकर बहने वाली ताप्ती को अतिक्रमण मुक्त और गंदगी मुक्त बनाना जिसको लेकर भक्तों ने एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन दिया है l
इस पूरे मामले मे एसडीएम राजीव कहार ने कहा की ताप्ती भक्तों द्वारा ज्ञापन दिया और मांग की है प्रवाह उदगम स्थल से अतिक्रमण हटाने और नदी मे जो गंदा पानी जा रहा है उसे बंद करने की मांग की है जिसको लेकर उन्होंने नगर पालिका सी एम ओ से चर्चा की है जाँच कर कार्यवाही करेंगे और अतिक्रमण का मामला तहसीलदार कोर्ट मे चल रहा है l



पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'