400 करोड़ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 5 दिन में नहीं छू पाई 5 करोड़
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ये फिल्म अब वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने जा रही है. रणवीर की फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के आने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा और उसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी रही. धुरंधर तो हॉलीवुड फिल्म को भी कमाई में टक्कर देते हुए लगातार आगे बढ़ती रही और ये सिलसिला जारी है | हालांकि विदेशी फिल्म होने के बावजूद अवतार ने भी दमदार प्रदर्शन टिकट खिड़की पर किया है, लेकिन एक दूसरी हॉलीवुड फिल्म कमाई में फिसड्डी निकली है |
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 19 दिंसबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. 11 दिनों में इस फिल्म ने भारत में शानदार कमाई की है. लेकिन, इसके बाद रिलीज हुई एक अन्य हॉलीवुड फिल्म का टिकट खिड़की पर जलवा देखने को नहीं मिला है. इस पिक्चर का नाम है ‘एनाकोंडा’. ये पिक्चर 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इसका बजट बहुत भारी भरकम है. इसकी कमाई तगड़ी हो रही है, लेकिन भारत में नहीं. विदेशों में धूम मचा रही ये पिक्चर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सरेंडर कर चुकी है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने दम तोड़ दिया है |
404 करोड़ रुपये है बजट
एनाकोंडा एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है. ये एनाकोंडा सीरीज की छठी पिक्चर है. इसका डायरेक्शन टॉम गोर्मिकन ने किया है. वहीं इसकी कहानी उन्होंने केविन एटन के साथ मिलकर लिखी है. फिल्म में जैक ब्लैक, पॉल रुड, स्टीव जाह्न, थैंडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियर और सेल्टन मेलो जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 6 दिन पहले रिलीज हुई एनाकोंडा का बजट 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 404 करोड़ रुपये है |
भारत में 5 दिनों में 5 करोड़ भी नहीं हुई कमाई
404 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी एनाकोंडा दुनियाभर में अब तक 400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और अपना बजट निकाल चुकी है. लेकिन, इंडिया में इसकी हालत बहुत खस्ता है. इसने भारत में सिर्फ 1.6 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन 0.8 करोड़, तीसरे दिन 1.05 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.05 करोड़ रुपये और पांचवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए. इस हिसाब से अब तक पांच दिनों में इसकी भारत में सिर्फ 4.85 करोड़ रुपये कमाई हुई है |


200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।