तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य सिल रहा था फाइल, अचानक बिगड़ी तबियत ,हुई मौत
: *तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य सिल रहा था फाइल, अचानक बिगड़ी तबियत ,हुई मौत*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार साईंखेड़ा वृत कार्यालय में पदस्थ भृत्य कार्यालय में फाइल सिल रहा था,अचानक तबियत बिगड़ी तो भृत्य को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।संभवतः भृत्य की हृदयघात की चपेट में आने से मौत हो गई। भृत्य मुन्ना देशमुख 61 साल मंगलवार सुबह कार्यालय में आने के बाद 11:30 बजे के दरमियान कार्यालय में फाइल सिल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनके पुत्र ने तत्काल सहकर्मियों के सहयोग से नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। जहां डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। मुन्ना देशमुख को सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मुन्ना देशमुख को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जहां
मुन्ना देशमुख के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मिलनसार स्वभाव के मुन्ना देशमुख के निधन से सहकर्मियों में शोक का माहौल बन गया ।


मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत