बैतूल नागपुर फोरलेन पर गन्ना ट्राली पलटने से एक्सप्लोसिव वेन और ट्रक की हुई टक्कर
बैतूल नागपुर फोरलेन पर गन्ना ट्राली पलटने से एक्सप्लोसिव वेन और ट्रक की हुई टक्कर

बैतूल l रविवार की रात बैतूल नागपुर फोरलेन पर भीषण हादसा हो गया जिससे करीब तीन किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था l घटना सापना डेम के आगे मदानी ढाना के पास की है रात दस बजे के करीब एक ट्रेक्टर जिसमे गन्ने से भरी ट्राली शुगर फैक्ट्री आ रही थी अचानक ट्राली पलट गई जिससे पीछे आ रहा एक ट्रक भी ट्राली मे आ घुसा इतने मे ट्रक के पीछे आ रहा
एक्सप्लोसिव वेन भी ट्रक मे घुस गया जिसमे चालक घायल हो गया था एक्सप्लोसिव वेन का केबिन बुरी तरह डैमेज हो गया था जिसे काटकर घायल ड्राइवर को निकाला गया और जिला अस्पताल पंहुंचाया l बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे ने बताया की गन्ने से भरी ट्राली पलटने से यह हादसा हुआ था घटना स्थल फोरलेन की ढलान है जिससे अनियंत्रित होकर ट्राली पाली और उसके पीछे लिक्विड पशु आहार लेकर जा रहा ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और सीधे गन्ना ट्राली मे जा घुसा जिसकी वज़ह से पीछे आ रहा एक्सप्लोसिव वेन ट्रक मे घुस गया था इस घटना मे वेन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था वेन का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया था और अस्पताल पंहुंचाया l शुगर फैक्ट्री से मजदूर और जेसिबि मशीन बुलाकर फोरलेन पर फैला गन्ना हटाया साथ ही पशु आहार भी बिखरा था उसे हटाया तब जाकर यातायात चालू हो सका था इस घटना से करीब तीन किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ था रात्रि तीन बजे यातायात शुरू हुआ था l


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई