फोरलेन पर खडे किसान को स्कूल बस ने रौंदा, 5 फिट तक घसीटा

बैतूल l बैतूल बाजार से सिंगन वाड़ी मार्ग के बीच फोरलेन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है  फोरलेन जे साइड मे  खडे किसान को एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गई l घटना का सीसी टीवी वीडियो सामने आया है 
घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है बैतूल बाजार के कैलास वार्ड निवासी उन्नत किसान छोटू वर्मा के बड़े भाई मुन्ना वर्मा अपने खेत से घे लौ रहे थे और वे फोरलेन क्रास करने के लिए मोटरसाईकिल से रुके हुए थे इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार निजी स्कूल की बस ने मुन्ना वर्मा को सामने से टक्कर मार कार घसीटते हुए करीब 25 फिट तक ले गई जिससे मुन्ना वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए l घटना देख आस पास दुकान के लोगों ने दौड़कर घायल हुए किसान मुन्ना वर्मा उठाया और उसी स्कूल बस से गुरु कृपा अस्पताल पंहुंचाया था   जहां से उन्हें नागपुर रेफर किया गया है l