बैतूल l बडोरा कृषि उपज मंडी मे पैर रखने की जगह नहीं है किसान अपनी उपज खुले परिसर मे डालने को मजबूर है l शुक्रवार को मंडी गेट से बाहर बैतूल बाजार रोड पर किसानों के वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही है ट्रैफिक भी जाम होता रहा जिसे कंट्रोल करने यातायात विभाग को बड़ी मसक्कत करनी पड़ी l इसके पहले भी कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मंडी का निरीक्षण किया था और व्यापारियों को चेतावनी दी थी की सेड मे खरीदा माल भरा नहीं दिखना चाहिए लेकिन कुछ दिनों मे फिर वही हाल हुए है आज भी मंडी सेड मे व्यापारियों का माल भरा हुआ था जिससे किसानों ने खुले परिसर  मे ही अनाज डाल दिया जिससे पूरा परिसर अनाज से भरा हुआ था और कई वाहन मंडी मे ही नहीं घुस पाए जिससे बैतूल बाजार रोड पर लम्बी लाइन लगी रही l