विपक्ष मनरेगा के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा: शिवराज
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे मनरेगा के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नई ग्रामीण रोजगार योजना को लेकर जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जबकि सच्चाई इसके ठीक उलट है।
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत–ग्राम रोजगार योजना मनरेगा से पीछे हटने का नहीं, बल्कि उससे एक कदम आगे बढ़ने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ग्रामीण मजदूरों को केवल 100 दिन नहीं, बल्कि 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों को और मजबूत किया गया है तथा मजदूरी भुगतान में देरी होने पर अतिरिक्त मुआवजे का भी प्रावधान किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण रोजगार योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाया है और लक्ष्य आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण के जरिए विकसित भारत की नींव मजबूत करना है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह बिल गरीबों, मजदूरों और विकास के पक्ष में है, न कि उनके खिलाफ, जैसा कि विपक्ष प्रचार कर रहा है।


लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी