बैतूल नागपुर–फोरलेन पर हुआ बड़ा हादसा तीन कार हुई क्षति ग्रस्त

बैतूल l बैतूल नागपुर फोरलेन पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब हाईवे 46  पर सपना डैम के पास सड़क पर  गिट्टी फैले होने के कारण पहले एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके कुछ ही समय बाद दो कार और गिट्टी पर से अनियंत्रित हुई एक दूसरे मे जा घुसी इस हादसे में कार चालक समेत करीब 6 लोग घायल हुए है l

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार बेंगलुरु से वृंदावन जा रही थी इसी दौरान फोरलेन पर फैली गिट्टी से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी इसी बीच दो और कार इसी गिट्टी से फिसलती हुई एक दूसरे मे जा घुसी जिससे एक कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई कार मे मे बैठी महिलाओं को ज्यादा चोट आई है l  घटना की सूचना मिलते ही  बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। एंबुलेंस मौके पर पंहुंची थी जिससे घायलों  को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है l