नाबालिग बालक की पिटाई से हुई मौत के बाद बैतूल पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलुस
नाबालिग बालक की पिटाई से हुई मौत के बाद बैतूल पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलुस
बैतूल lबैतूल में 17 साल के आदिवासी नाबालिग विवेक मरकाम की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर सहित पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर उनका सड़क पर जुलूस निकाल दिया । मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर के पिता को भी मामले में आरोपी बनाया गया है । अन्नू ठाकुर और उसके साथियों ने 17 दिसम्बर की शाम विवेक मरकाम को अगवा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की । विवेक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
दरअसल 17 दिसंबर को 17 वर्षीय विवेक पिता भगवान मरकाम, निवासी कालापाठा ने पुलिस को अपनी शिकायत मे बताया था की वह सागौन बाबा बगिया में पूजा-पाठ करने गया था। इसी दौरान दोपहर के समय अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर, अविनाश ठाकुर, आयुष, कृपालसिंह, रोहित, जुनैद, कुणाल एवं अन्य साथी उसके पास आए।आरोपी अन्नु ठाकुर ने फरियादी से कहा कि “10–15 दिन पहले तूने मेरी मोटर सायकिल रोकी थी, आज तुझे सबक सिखाता हूँ।” इसके बाद आरोपी अन्नु ठाकुर ने चाकू दिखाकर फरियादी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और करेरा किराना दुकान, चुन्नीढाना के सामने ले जाकर सभी आरोपियों ने एक राय होकर फरियादी को घेर लिया तथा जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, रॉड, फावड़ा एवं पत्थरों से मारपीट की।
घायल विवेक को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया था गंजथाने में अपराध क्रमांक 447/25, धारा 296(6), 115(2), 109(1), 140(1), 191(2) बीएनएस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान उपचार फरियादी की मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।
इस घटना पर एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देश पर एडिशनल एसपी कमला जोशी, एस डी ओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन मे आरोपियों की तलाशी और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी l
इस मामले मे गंज थाना प्रभारी शिफा हासमी ने बताया की मृतक विवेक पर भी आपराधिक मामला दर्ज था और अन्नू ठाकुर गैंग के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी । पिछले दिनों विवेक ने भी अन्नू ठाकुर गैंग के लोगों पर चाकू चलाया था जिससे विवाद बढ़ चुका था । पुलिस ने आरोपियो का सड़क पर जुलूस निकाला । हालांकि पुलिस के मुताबिक वाहन में खराबी के चलते आरोपियों को पैदल ले जाना पड़ा । इस घटना से शहर में दहशत व्याप्त है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं ।
थाना गंज पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपीगणों अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर, पिता कृपालसिंह ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना
2. जुनैद उर्फ काला, पिता इनायत अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी उमरी
3. कृपालसिंह ठाकुर, पिता शिवलाल सिंह ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना
4. दो विधि विरुद्ध अपचारी बालक
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
US-Iran Talks: ईरान ने साफ किया रुख, शर्तों के बिना बातचीत नहीं
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक