प्रेम विवाह किया तो समाज ने कर दिया बेदखल, लगाया 30 हजार का जुर्माना 

बैतूल l हरियाणा की खाप पंचायतों की सोच जहां बदल रही है वहीं मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का एक ऐसा गाँव है जहां अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वालों का गाँव के दबंग ना सिर्फ सामाजिक बहिष्कार कर रहे हैं बल्कि हर जोड़े पर 30 हजार से लेकर 2 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जा रहा है । पीड़ित जोड़ों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और इस तरह के तालिबानी फरमान जारी करने वाले गाँव के 10 दबंगों पर कार्यवाही की मांग की गई है । 
- बैतूल के एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए । दरअसल शाहपुर थानाक्षेत्र के भयावाडी गाँव के चार विवाहित जोड़ों ने उनके परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित युवती खुशबु चौरे ने पुलिस को बताया कि गाँव मे कुछ दबंगों ने तालिबानी माहौल बना रखा है जहां दूसरे समाज की लड़की से प्रेम विवाह करने पर पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है वहीं प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को समाज मे रहना है तो उन्हें 30 हजार से लेकर 2 लाख तक जुर्माना भी भरने की सजा दी जाती है । इस गाँव मे बहु बनकर आई युवतियों को आर्थिक और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है । 

   शिकायतकर्ता  मुकेश वर्मा ने बताया की   समाज मे रहना है तो दबंगों को पैसा देना मजबूरी है । प्रेम विवाह करने वाले युवकों के परिजनों ने दबंगों को रुपये भी दिए लेकिन तब भी उन्हें सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ रहा है । 

           

इस मामले मे एडिशनल एसपी कमला जोशी का कहना है की युवती द्वारा शिकायत की गई है जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि शिकायत सही है या बात कुछ और है । यदि बहिष्कार जैसी बात सामने आती है तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा ।