ट्रेक्टर ड्राइवर गन्ने मे दबा, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बची जान 

बैतूल l एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया जिसमे ट्रेक्टर ड्राइवर की जान पर किस तरह बन आई थी वीडियो देखकर ही अंदाज लगाया जा सकता है l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के सोहागपुर की है जहां एक ट्रेक्टर ट्राली से किसान के खेत से गन्ना शुगर मील जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया l सोहागपुर रोड़ से ट्रेक्टर गन्ना लेकर जा रहा था इसी दौरान रास्ते मे ट्रेक्टर अनियंत्रित हुआ और ट्राली मे भरा सैकड़ों क्विंटल गन्ना सामने सरक गया और ट्रेक्टर चला रहे ड्राइवर के ऊपर आ गया इसी दौरान ट्रेक्टर भी सामने से उठ गया और ड्राइवर गन्ने के बीच दबा गया l घटना को देख आसपास काम कर रहे किसान और ग्रामीणों सहित बैतूल बाजार की पुलिस ने गन्ना हटाकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला l बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे ने बताया की सुचना मिली थी की एक ड्राइवर ट्रेक्टर मे फंस गया है तो टीम तुरंत घटना स्थल पर पंहुंची थी और ग्रामीणों के साथ मिलकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला अस्पताल मे इलाज कराया गया ड्राइवर को मामूली चोट आई थी  l