नगर परिषद की महिला कर्मचारी ने  सुसाइट नोट घर छोड़ा और साथी कर्मचारी के साथ हुई थी गायब, कुएँ मे मिले दोनों के शव 


बैतूल l नगर परिषद के दो कर्मचारी मंगलवार रात से गायब थे जिसमे महिला कर्मचारी और युवक शामिल है  दोनों के शव बयावाडी के पास  एक कुएँ मे मिले  पुलिस ने दोनों  के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया है l मृतक महिला कर्मचारी ने एक सुसाइट नोट लिखकर अपने घर मे छोड़ कर गई थी जिसमे अपने साथी  कर्मचारियों के नाम लिखें है की वे लोग उसे  मानसिक रूप से प्रताड़ित और बदनाम करते है l महिला और उसके साथी का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे महिला अपने घर से रात्रि पौने आठ बजे युवक साथ बाइक से बैठकर जाते दिखे l 


घटना बैतूल बाजार की है नगर परिषद मे आवक जावक शाखा मे कार्यरत महिला  रजनी पति शेखर डुंडेले उम्र 50 वर्ष शिवाजी वार्ड निवासी  मंगलवार रात आठ बजे से अपने घर से अपने साथी कर्मचारी के मिथुन पिता श्रवण पवार जवाहर वार्ड  निवासी जोकि वाटर सप्लाई विभाग मे कार्यरत था दोनों  साथ बाइक से निकले थे जिसके बाद से ही लापता थे l जिसके बाद महिला रजनी की लड़की और लोगों ने रजनी के घर का ताला तोड़ा और देखा तो रजनी का मोबइल घर मे ही था साथ ही एक सुसाइट नोट भी पड़ा मिला l

 बैतूल  बाजार पुलिस  ने महिला के साथी मिथुन के मोबइल लोकेशन को रात मे ही  सर्च किया तो लोकेशन मिथुन के खेत बयावाडी की मिली तब पुलिस टीम दोनों को ढूंढ़ते हुए खेत पंहुंची तो रास्ते युवक मिथुन की गाड़ी पल्सर  ख़डी मिली और कुछ दूर पर  कुएँ के पास दोनों की चप्पल और मिथुन का मोबइल पर्श भी पड़ा मिला था l


 पुलिस को रात्रि एक बजे के करीब मृतक महिला का शव कुएँ मे दिखाई दिया था तब बुधवार सुबह एस डी आर एफ की टीम ने महिला के शव कुएँ से निकाला और युवक के शव को भी  कुएँ मे तलाश किया तो कुएँ मे डली पानी की मोटर मे निचे फंसा मिला था जिसे कुएँ से बाहर निकाला गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पंहुंचाया l


अनुमान लगाया जा रहा है की महिला रजनी को उसका साथी मिथुन अपने खेत लेकर गया जहां दोनों मे कुछ बातचीत हुई होगी इसी दौराम रजनी कुएँ मे कूदी होगी जिसे बचाने के लिए मिथुन अपना मोबाइल और पर्श कुएँ के पास रखकर कूदा होगा  और उसकी भी मौत हो गई l 


इस पूरे मामले मे बैतूल एस डी ओपी सुनील लाटा भी मौके पर पंहुचे थे उन्होंने बताया की नगर परिषद की महिला कर्मचारी और एक युवक कर्मचारी रात से गायब थे पुलिस को सुचना मिलने पर युवक के मोबाइल लोकेशन से ग्राम बयावाडी पंहुचे जहां कुएँ मे दोनों के शव मिल मगये है मार्ग कायम कर जाँच मे लिया है l