ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से कक्षा 6 वींकी छात्रा की हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्कजाम
ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से 6 वींकी छात्रा की हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्कजाम
बैतूल मप्र l कक्षा 6वीं मे पढ़ने वाली छात्रा की ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से हुई मौत के बाद परिजनों ने सड़क शव रखकर चक्कजाम कर दिया मौके पर पंहुचा पुलिस प्रशासन की समझाइस के बाद ग्रामीणों ने शव हटाकर चक्कजाम समाप्त किया l
घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सापना सोहागपुर की है शुक्रवार की शाम 5 की है सापना निवासी अवनी पिता कमलेश खातरकर उम्र 11 वर्ष जोकि कक्षा 6 वीं की छात्रा थी सोहागपुर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापिस घर आई रही थी इसी दौरान रास्ते मे शुगर मिल से गन्ना खाली कर लौट रहे ट्रेक्टर ट्राली वाले बच्चोँ को ट्राली मे बिठा लिया और घर के रास्ते मे छोड़ कर जा रहा था इसी दौरान छात्रा अवनि ट्राली की चपेट मे आ गई और उसकी मौत हो गई l
मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है की उनकी लड़की रास्ते मे बेहोस पड़ी थी जिसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए जब तक उसकी मौत हो चुकी थी l
आज शनिवार को मृतक अवनि का जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद आक्रोषित ग्रामीणों और परिजनों ने दोपहर 12 बजे सोहागपुर मार्ग पर छात्रा का शव रखकर चक्कज़ाम कर दिया l
मौके पर पंहुचे एस डीएम अभिजीत सिँह तहसीलदार और एस डी ओपी सुनील लाटा से परिजनों ने कहा की श्रीजी शुगर मिल मे महाराष्ट्र से आए ट्रेक्टर ट्राली से उनकी लड़की की मौत हुई है जिसे पकड़ा जाए और कार्यवाही कर मुआवजा दिलाया जाए और ट्रेक्टर के पीछे दो ट्राली लगाना बंद करे साथ ही ट्रेक्टर मे लगे बड़े बड़े साउंड सिस्टम भी बंद हो l श्रीजी शुगर मिल के मैनेजर औजार तोमर भी पुलिस ने मौके पर बुलाया था और आरोपी ट्रेक्टर ट्राली वाले की पूरी जानकरी मांगी साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए l
इस पूरे मामले मे एसडीएम अभिजीत सिंग ने बताया की उन्हें घटना की जानकारी लगी थी तब वे मौके पर पंहुचे और पीड़ित परिवार से मिले थे परिजनों की मांग को सुना और उस आरोपी पर कार्यवाही और उचित मुआवजे का आस्वाशन दिया गया जिसके ग्रामीणों ने चक्कजाम समाप्त कर दिया था l
एस डी ओपी सुनील लाटा ने बताया की 11 वर्षीय छात्रा अवनि की दर्दनाक मौत हुई है परिजनों की मांग थी की जिस ट्रेक्टर ट्राली से हादसा हुआ है उसकी जाँच कराई जाए साथ ही ट्रेक्टर के पीछे दो ट्राली नहीं लगाने डी जाए और शुगर मिल से सहायता राशि दिलाई जाए इन सब बातो को ध्यान मे रखते हुए परिजनों को समझाइस दी गई है l



हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद