गौवंश तस्करों ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गौवंश परिवहन का नया तरीका किया ईजाद, गौवंश भरकर कत्लखाने जा रही एंबुलेंस पकड़ाई
*गौवंश तस्करों ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गौवंश परिवहन का नया तरीका किया ईजाद, गौवंश भरकर कत्लखाने जा रही एंबुलेंस पकड़ाई*
*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना
आमतौर पर गौवंश को कत्ल खाने ले जाने के लिए गौ तस्कर पिकअप, ट्रक
सहित अन्य सवारी वाहन का उपयोग करते थे। लेकिन अब गौवंश तस्करों
ने पुलिस और हिंदू संगठनों की पकड़ से बचने के लिए गौवंश परिवहन के लिए एंबुलेंस वाहन का उपयोग करने का नया तरीका ईजाद किया है।
मंगलवार देर रात में मुलताई आठनेर मार्ग पर गौवंश भरकर कत्लखाने जा रही एक एंबुलेंस वाहन को पुलिस ने पकडा । मासोद पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक बलराम सरियाम ने बताया कि रात्रि कस्बा भ्रमण के तहत मंगलवार रात 3:30 बजे के दरमियान मुलताई के ओर से एक तेज गति से एंबुलेंस आते देखी तो ग्राम गेहूबारसा जोड़ पर टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का प्रयास किया।लेकिन एंबुलेंस चालक तेज गति से वाहन लेकर ग्राम गेहूंबारसा की ओर निकल गया।संदेह होने के चलते एंबुलेंस का पीछा करने पर ग्राम रगड़गांव में संजू काकोडिया के घर के पास एंबुलेंस चालक मार्ग पर एंबुलेंस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो अंदर क्रूरता पूर्वक ठुस ठुस कर पांच बैल, चार गाय और एक बछिया रस्सी से बंधी हुई मिली। इस स्थिति में एंबुलेंस वाहन को मासोद पुलिस चौकी लाकर खड़ा कराया और गौवंश को ग्राम बघोड़ा की गौशाला पहुंचाया।
मासोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रणवीर सिंह राजपूत ने बताया गौ वंश का परिवहन कर रही एम्बुलेंस
के अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। एंबुलेंस के पंजीयन नंबर के आधार पर एंबुलेंस स्वामी और वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल